शादी में मिलावटी खाना खाकर 27 लोग बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में शादी समारोह के दौरान मिलावटी खाना खाकर 27 मेहमान बीमार हो गए। पेट में तेज दर्द और उल्टी होने की शिकायत पर सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ आए मरीजों को देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
खुद अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल पहुंच गए। ज्यादातर बीमार लोगों को फूड पॉयजनिंग की शिकायत थी। प्राथमिक उपचार के बाद 23 लोगों को छुट्टी दे दी गई। चार लोगों का अभी इलाज जारी है।
करावल नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को गिरी मार्केट, लोनी निवासी सत्यप्रकाश के बेटे राजन वर्मा की ई-33, इंद्रापुरी विस्तार निवासी अनीता से शादी हुई थी।
शादी का इंतजाम करावल नगर स्थित राठौर धर्मशाला के बारात घर में किया गया था। समारोह खत्म होने के बाद सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने घर चले गए।
दोनों ओर के मेहमानों को उल्टी, दस्त, चक्कर आने और पेट दर्द की शिकायत
इस बीच बृहस्पतिवार दिन में दोनों ओर के मेहमानों को उल्टी, दस्त, चक्कर आने और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजन बीमारों को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। रात तक कुल 27 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि खाने का इंतजाम बारात घर की ओर से किया गया था। बारात घर ने खाने का ठेका किसी हलवाई को दिया था।
पुलिस बारात घर के संचालक और हलवाई से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।