फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25 thousand online shopping by atm fraud gang in faridabad

एटीएम बदल गिरोह ने 25 हजार की कर डाली ऑनलाइन शॉपिंग  

Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
सार

-रुपये निकलने के बावजूद युवक ने डेबिट कार्ड ब्लॉक नहीं करवाया, ठगों ने कर डाली

-रुपये निकलने के बावजूद युवक ने डेबिट कार्ड ब्लॉक नहीं करवाया, ठगों ने कर डाली 25 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग 

विज्ञापन
25 thousand online shopping by atm fraud gang in faridabad
एटीएम

विस्तार

एटीएम बूथ में लेन देन करते समय अजनबियों से बचने की हिदायत की अनदेखी करना दो युवकों को महंगा पड़ा। एटीएम बूथ में मौजूद इन अजनबियों ने मदद करने के नाम पर इन दोनों का डेबिट कार्ड बदल दिया और बाद में खाते से रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


रोहताश के मुताबिक 11 जून को रुपयों की जरूरत होने पर वह जीवन नगर स्थित एक एटीएम पहुंचे थे। एटीएम बूथ में पहले से ही दो युवक मौजूद थे। उन्होंने एटीएम में अपना डेबिट कार्ड डाल कर पिन और धनराशि अंकित की लेकिन रुपये नहीं निकले।
विज्ञापन


इस पर उन दो युवकों ने मदद के नाम पर उनसे कार्ड लेकर एटीएम में डाला और पिन पूछ कर अंकित किया। इस बार भी रुपये नहीं निकले। इस पर वह लड़कों से अपना डेबिट कार्ड लेकर लौट आए। थोड़ी ही दूर गए थे कि उनके खाते से 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भाग कर एटीएम बूथ पहुंचे तो दोनों युवक वहां नहीं मिले। रोहताश इतने पर भी सर्तक नहीं हुए और उन्होंने एटीएम कार्ड ब्लॉक नहीं करवाया, नतीजतन कार्ड बदलने वालों ने उनके कार्ड से करीब 25 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली।

थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से 24947 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किए जाने का मैसेज आया। उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह किसी दूसरे के नाम का था। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि केस दर्ज कर धोखाधड़ी करने वालों की तलाश की जा रही है।

कृष्णा नगर नहर पार रहने वाले राजेश कुमार मंगलवार को किसी काम से ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन आए थे। यहां एटीएम से रुपये निकालने के दौरान ठगों ने उसका कार्ड बदल दिया। ठगों ने   उनके खाते से 8100 रुपये निकाल लिए।


उनके मोबाइल पर जब खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया तो उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। एसएचओ एनआईटी थाना इंस्पेक्टर मित्रपाल ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed