{"_id":"e03742ce1793057ceca5754a6eb4bf0d","slug":"25-masked-miscreants-entered-powerhouse-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में 25 नकाबपोश बदमाशों का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजलीघर में 25 नकाबपोश बदमाशों का डाका
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 13 Dec 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशलिया बिजलीघर में 25 नकाबपोश बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात डाका डाला। एसएसओ रवि कुमार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर बदमाश 6 लाख से ज्यादा कीमत के तार और ऑयल लूटकर ले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। तीन दिन पहले ही विधायक धर्मेश तोमर ने बिजलीघर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
एसएसओ रवि कुमार ने बताया कि कुशलिया में 33/11 पावर स्टेशन 8 दिसंबर को चालू हुआ है। 12 से ज्यादा गांवों को यहां से बिजली सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार रात 24-25 नकाबपोश बदमाश बिजलीघर में घुस आए।
विज्ञापन
गन प्वाइंट में उन्हें बंधक बनाकर 2400 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और साढ़े तीन लाख कीमत का तार लूट लिया। चादर से उनके हाथ-पैर बांध दिए। सुबह ग्रामीणों के खेतों पर पहुंचने पर वारदात का पता चला।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस ने एफआईआर लिखने में खेल किया और डकैती की वारदात को चोरी की धारा में दर्ज किया। एसएचओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट लिखी गई है। रिपोर्ट जेई बीसी त्यागी ने लिखवाई है।