{"_id":"5ab9c3204f1c1b3a058b774c","slug":"22-lakh-cash-and-more-than-50-lakh-jewelry-theft-from-businessman-house-in-dadri-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: व्यापारी के घर से 22 लाख कैश और 50 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UP: व्यापारी के घर से 22 लाख कैश और 50 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोडा के दादरी के अयोध्यागंज में रविवार रात बंद मकान से करीब 22 लाख रुपये कैश और 24 तोला सोने-चांदी व हीरे के जेवरात चोरी हो गए। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में चोरी हुई ज्वेलरी की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ज्वेलरी की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर नाराज व्यापारियों ने सोमवार को काठमंडी बंद रखी। उनका कहना है कि अगर मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो, पूरा बाजार बंद किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक अयोध्यागंज में मंदिर के नजदीक दिनेश गर्ग का बालाजी स्टील के नाम से गर्डर, पत्थर और लोहे की दुकान है।
विज्ञापन
दुकान के ऊपर ही वे रहते हैं। रविवार रात करीब 8 बजे दिनेश परिवार के साथ रेलवे रोड स्थित मोहन कुंज धर्मशाला में एक रिश्तेदार के पोते के कुंआ पूजन में गए थे। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे और ताला खोल कर घर में घुसे तो खिड़की खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने आशंका जताई है कि चोर दिन में ही दुकान के गोदाम में घुस गए होंगे। रात में खिड़की से अंदर चले गए। चोरों ने पहले वहां शराब पी और फिर पेचकस से अलमारी तोड़ी। पुलिस का कहना है कि चोरी का माल लेकर छत से पड़ोसी के मकान से होकर फरार हो गए।