फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   18-year old girl told to family that has become her blue film

18 साल की लड़की ने घरवालों को बताया उसकी ब्लू फिल्म बन गई है

Fri, 15 Apr 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 15 Apr 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
18-year old girl told to family that has become her blue film
यौन उत्पीड़न

फेस-3 पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें पुलिस बुरी तरह से उलझी हुई थी। करीब 15 दिन पूर्व ममूरा से लड़की गायब हो गई थी। उसने जो पत्र घर वालों के लिए छोड़ रखा था, उसमें उसने अपनी ब्लू फिल्म बनाए जाने का हवाला दिया था।

विज्ञापन


ऐसे में उसने पत्र में लिखा था कि उसकी ब्लू फिल्म बनाई गई है और घर वालों की इज्जत के खातिर अपनी जान देने जा रही है। पुलिस ने 18 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) की जब तलाश की तो वह बिहार में मामा के लड़के के यहां मिली।
विज्ञापन


फिलहाल युवती बरामद कर ली है और मामा के लड़के की तलाश जारी है। युवती ने पुलिस से कहा है कि उसने तो मामा के लड़के से शादी कर ली है।

समझ लेना कि उसका शव किसी गटर या नदी में मिलेगा

18-year old girl told to family that has become her blue film

एसएचओ फेस-3 पंकज पंत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त घटना सीमा के पिता ने 30 मार्च को दर्ज कराई थी। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा था कि अगर सुबह आठ बजे तक वह वापस नहीं आई तो समझ लेना कि उसका शव किसी गटर या नदी में मिलेगा।

ब्लू फिल्म बनाने वाले गैंग ने उसके साथ ऐसा किया, जिसकी वजह से वह जान दे रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और जांच में जुट गई। आखिरकार पुलिस को 15 दिनों बाद सफलता मिली और लड़की को सकुशल बिहार के नरकटियागंज से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

पंकज पंत ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की के मोबाइल पर सबसे ज्यादा बातचीत उसके मामा के लड़के शुभम उर्फ मिंटू से होती है।

ड्रामा रचने के लिए भी तरकीब शुभम ने दी थी

18-year old girl told to family that has become her blue film

जिस दिन वह घर से गायब हुई, उस दिन भी उसकी बातचीत शुभम से हुई। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि शुभम बिहार के नरकटियागंज में है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर नरकटियागंज से सकुशल लड़की को बरामद कर नोएडा ले आई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने मामा के लड़के शुभम से शादी रचा ली है। घर वालों के डर से उसने ब्लू फिल्म की कहानी का ड्रामा रचा था।

यह ड्रामा रचने के लिए भी तरकीब शुभम ने दी थी। फिलहाल शुभम फरार है, उसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed