{"_id":"57d41dc44f1c1ba83031c188","slug":"15-kilo-silver-stolen-from-businessman-house-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से उड़ाए 15 किलो चांदी के बर्तन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर से उड़ाए 15 किलो चांदी के बर्तन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके में एक कारोबारी के घर से बदमाशों ने करीब 15 किलो चांदी का बर्तन उड़ा लिए। बदमाश खिड़की की जाली काटकर कमरे में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रवि मित्तल (59) परिवार के साथ सिविल लाइंस के नारायण मार्ग स्थित कोठी में रहते हैं। रवि मित्तल का अपना कारोबार है।
शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो मित्तल ने एक कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पाया और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोर खिड़की में लगे जाली को कटकर कमरे में घुसे और अलमारी में रखी चांदी की थालियां, कटोरे, गिलास, चाय का सेट और अन्य सामान सहित करीब 15 किलो चांदी के बर्तन चुरा ले गए।
विज्ञापन
रवि मित्तल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन