{"_id":"584ee9bc4f1c1b676f649d7e","slug":"12-lakh-of-the-new-notes-as-a-business-policemen-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर कारोबारी से 12 लाख के नए नोट लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बनकर कारोबारी से 12 लाख के नए नोट लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार इलाके में किराना कारोबारी को अगवा कर 12 लाख रुपये के नए नोट लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो लाख रुपये उधार लेने की बात कर पीड़ित प्रमोद कुमार जैन (50) के एक जानकार युवक ने उन्हें कड़कड़डूमा इलाके के पास बुला लिया। युवक के साथ मौजूद तीन बदमाश जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, उन्होंने प्रमोद को अपनी वैगनआर कार में अगवा कर लिया।
विज्ञापन
फिर प्रमोद को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने फोन कर 10 लाख रुपये मंगवाकर बदमाशों को दे दिए। बाद में आरोपी प्रमोद को जगतपुरी की लालबत्ती के पास उतारकर मौके से फरार हो गए। वहीं दो लाख रुपये पीड़ित का जानकार पहले ही लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल, मामला दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार जैन परिवार के साथ कृष्णा नगर में रहते हैं। इनका इलाके में किराने का कारोबार है। शनिवार को प्रमोद के दोस्त पवन गुप्ता के भतीजे अमन का मोबाइल पर फोन आया। अमन ने इमरजेंसी की बात कर प्रमोद से दो लाख रुपये उधार मांगे। रुपये लेकर प्रमोद को एजीसीआर कड़कड़डूमा के पास आने के लिए कहा गया। प्रमोद अपनी स्कूटी से दो हजार रुपये के नए नोट लेकर बताए स्थान पर पहुंच गए। वहां अमन के साथ उसे तीन अन्य युवक मिले। जैसे ही प्रमोद ने स्कूटी की डिक्की से रुपये निकाले, इसी बीच अमन के साथ आए तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी कहने लगे कि वे पुलिस वाले हैं। इतने सारे नोट उसके पास कहां से आए।
विज्ञापन
इधर दो लाख रुपये लेकर अमन मौके से रफूचक्कर हो गया। तीनों युवकों ने प्रमोद को वैगनआर कार में बिठा लिया। वह उसे मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर कार में घुमाते रहे। आरोपियों ने मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 25 लाख रुपये मंगाने को कहा। बात 10 लाख रुपये में तय हो गई। प्रमोद ने कॉल कर 10 लाख रुपये मंगा लिया। रुपये लेने के बाद आरोपी पीड़ित को कार से जगतपुरी लालबत्ती के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।