फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 Child Labourers Rescued From Beauty Products Factory

बाल मजदूरीः 15 घंटे काम और थोड़ा सा खाना

Fri, 21 Feb 2014 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Feb 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
12 Child Labourers Rescued From Beauty Products Factory

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से कॉस्मेटिक फैक्ट्री में काम कर रहे 12 बच्चों को छुड़ाया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने समाजसेवी संगठन बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना पर इस फैक्ट्री में छापा मारकर इन बच्चों को मुक्त कराया।

12 से 17 उम्र के इन बच्चों में दो को नेपाल के हैं जबकि अन्य 10 यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले से काम करने के लिए लाए गए हैं। बहुत ही कम वेतन पाने वाले इन बच्चों से 15-15 घंटे काम कराया जाता था। इस कॉस्मेटिक्स फैक्ट्री में छापे के वक्त यह बच्चे क्रीम और पाउडर भर रहे थे।


नेपाल से लाए गए माधव (बदला हुआ नाम) ने बताया कि हम सभी को इसी फैक्ट्री में रहना और खाना होता है। हम इस फैक्ट्री बाहर नहीं जा सकते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि ये सारे बच्चे कुपोषित हैं। फैक्ट्री का मालिक फरार हो चुका है।
विज्ञापन


उचित मेडिकल जांच के बाद सभी बच्चों को दिल्ली के डॉन बोस्को पुनर्सुधार घर में भेज दिया गया है।
तस्वीरें देखें इस लिंक पर: http://delhincr.amarujala.com/photo-gallery/delhi-ncr/12-labour-children-got-free-today-in-delhi/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed