{"_id":"5d26cf9ffa8d43f4035ab95c6d709367","slug":"10-bikes-parked-at-the-police-station-nasirpur-jlin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में खड़ी 10 बाइकें जलीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में खड़ी 10 बाइकें जलीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 May 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
नासिरपुर चौकी में खड़ी 10 मोटरसाइकिलें शनिवार को रहस्यमय हालात में जल गईं। पुलिस का कहना है कि चौकी रेलवे ट्रैक के पास है।
विज्ञापन
शायद किसी ने चलती ट्रेन से सिगरेट फेंकी, जो चौकी के पास पड़े कूड़े में गिरी। कूड़ा जला और उसकी लपटों से चौकी में खड़ी बाइकों में भी आग लग गई।
दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि दूसरी तरफ, तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
एफएसओ एके सिंह ने बताया कि चौकी के पास पडे़ कूड़े में आग लगी थी। जिससे चौकी में खड़े दस वाहन आग की चपेट में आ गए। कूड़े में आग चलती ट्रेन से सिगरेट फेंकने पर लगी बताई जा रही है।
विज्ञापन