फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1.76 Lakh theft through credit card

ये स्मार्ट चोर कुछ यूं पूछ लेता है क्रेडिट कार्ड डिटेल

Tue, 28 Jan 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
1.76 Lakh theft through credit card

कीर्ति नगर थाना पुलिस ने लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्राहकों के अकाउंट से कुल 1.76 लाख रुपये निकाले थे।

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी में काम करता है। उसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड और पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहायक मैनेजर मुकेश गिरी ने कीर्ति नगर थाने में बैंक के सात ग्राहकों ने अकाउंट से 1.76 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो इस गैंग को जरूर जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की जांच में बैंक ने पाया कि आरोपी ने पीड़ित ग्राहकों का ई-मेल और फोन नंबर बदलवा कर अपने फोन पर ग्राहकों की सारी जानकारी मंगवा रहा था।

मामले में पुलिस ने जांच के बाद रमेश नगर निवासी ऋषि नरूला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह ग्राहकों से बातचीत के दौरान क्रेडिट कार्ड नंबर व अन्य जानकारी हासिल कर लेता था।

उसके बाद वह बैंक में फोन कर ग्राहकों की ओर से बैंक को दिए गए फोन नंबर और ईमेल को बदलवा कर ऑन लाइन ट्रांजेक्शन करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed