फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   1.30 lakh withdrawn from ATMs account for changing the retired officer

एटीएम बदलकर रिटायर्ड अधिकारी के खाते से निकाले 1.30 लाख 

Mon, 03 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh withdrawn from ATMs account for changing the retired officer
एटीएम - फोटो : concept photo

जिला प्रशासन में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर 1.30 लाख रुपये शातिर बदमाशों ने निकाल लिए। रिटायर्ड अधिकारी मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काटते रहे लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन


बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित सेक्टर-30 निवासी अंतराम जिला प्रशासन में अधिकारी पद से रिटायर्ड हैं। वह 15 अगस्त की दोपहर पथवारी मंदिर के पास स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। 
विज्ञापन


वहां एटीएम पर दो लड़के पहले से ही खड़े थे और रुपये निकालने की बहानेबाजी कर रहे थे। उन्होंने जब अपना कार्ड मशीन में लगाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वहां खड़े लड़कों ने मदद करने की बात कही। उनके झांसे में आकर अंतराम ने कार्ड दे दिया। लड़कों ने पासवार्ड पूछ कर कार्ड उल्टा लगा दिया और कहा कि कार्ड काम नहीं कर रहा है। इसी बीच कार्ड को बदल दिया।


एक सितंबर को जब वह पेंशन चेक करने गए तब उन्हें पता चला कि खाते से 1.30 लाख रुपये से अधिक निकाले जा चुके हैं। उसी दिन से उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। एक महीने बाद दबाव पडने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed