{"_id":"5c475148bdec2208332035f8","slug":"crime-branch-will-do-investigation-of-arvind-kejriwal-gets-threat-call","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को नहीं दी सीएम को धमकी मिलने की शिकायत, अपराध शाखा को सौंपी जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस को नहीं दी सीएम को धमकी मिलने की शिकायत, अपराध शाखा को सौंपी जाएगी जांच
Tue, 22 Jan 2019 10:52 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमले की कॉल मिलने की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की सौंपी जाएगी। उत्तरी जिला पुलिस ने इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखा है।
यह भी कहा जा रहा है कि यह कॉल अमेरिका से आई है। दूसरी तरफ, दिल्ली सरकार ने इस संबंध में दूसरे दिन भी दिल्ली पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सूचना के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एनसीआर दर्ज कर ली है।
उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में उत्तरी जिला पुलिस ने जांच अपराध शाखा को सौंपने के लिए पत्र लिख दिया है। उधर, दिल्ली सरकार ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
न ही इस मामले में 100 नंबर पर कोई कॉल हुई। जिस सिक्योरिटी स्टाफ ने कॉल उठाई थी, उसी ने फोन कर सिविल लाईंस थाना पुलिस को सूचना दी थी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लैंडलाइन नंबर की कॉल डिटेल के लिए सोमवार को ही एमटीएनएल को पत्र लिख दिया था। सीडीआर 10 से 15 दिन में मिलने की संभावना है।

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने टेंट हाउस मालिक भोला को पूछताछ कर छोड़ दिया। विकासपुरी में विकास टेंट हाउस चलाने वाले भोला ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते उसका भतीजा कॉल सकता है।
भोला का भतीजा अमेरिका में रहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि भतीजे ने अमेरिका से कॉल कराई है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास के लैंडलाइन नंबर पर आई एक कॉल करने वाले ने कहा था कि विकासपुरी में विकास टेंट हाउस चलाने वाला भोला मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला कर सकता है। इस लैंडलाइन नंबर पर कॉलर आईडी नहीं लगा है।