{"_id":"68ef3249be7277a518006dc3","slug":"crime-branch-busted-an-illegal-factory-manufacturing-fakes-toothpaste-in-burari-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में नकली फैक्टरी का भंडाफोड़, बनाते थे इस कंपनी के नाम से टूथपेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में नकली फैक्टरी का भंडाफोड़, बनाते थे इस कंपनी के नाम से टूथपेस्ट
Wed, 15 Oct 2025 11:05 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:05 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुराड़ी में नकली 'क्लोजअप' टूथपेस्ट बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
सामान निर्माण और वितरण रैकेट का भंडाफोड़
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुराड़ी इलाके में एक बड़े नकली उपभोक्ता सामान निर्माण और वितरण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये के नकली उत्पाद जब्त किए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट लंबे समय से बाजार में नकली सामान बेचकर उपभोक्ताओं को ठग रहा था।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुराड़ी इलाके में नकली उपभोक्ता सामान बनाने और वितरित करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया। pic.twitter.com/cqeGuNe6PU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2025
विज्ञापन