धक्का-मुक्की हुई तो भड़क उठे कपिल देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के एनएच-24 स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बने फ्लड लाइट स्टेडियम का उद्घाटन करने शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को छात्रों की धक्का-मुक्की से दो-चार होना पड़ा।
उद्घाटन समारोह में अव्यवस्था से परेशान कपिल देव समय से पहले दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी कोई बात नहीं की।
दरअसल, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज बने क्रिकेट स्टेडियम में अब फ्लड लाइट्स भी लगा दी गईं हैं। शनिवार को फ्लड लाइट स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को देखने के लिए वहां अव्यवस्था फैल गई।
पूर्व निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे कपिल देव की एक झलक पाने के लिए कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। अव्यवस्था के कारण मीडियाकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की गई।
नहीं दिया मीडिया के सवालों का जवाब
धक्का-मुक्की के बीच कपिल स्टेडियम के गेट पर पहुंचे। वहां उन्हाेंने फीता काटकर स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों के पूछे गए सवालों का कपिल ने कोई जवाब नहीं दिया।
इस मौके पर जेपीकेयू और ऐरिक्सन कंपनी के बीच 20-20 ओवर का एक मैच खेला जाना था। कपिल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और कुछ देर रुकने के बाद कॉलेज से चले गए।
कॉलेज के महासचिव नीरज गोयल ने बताया कि स्टेडियम में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। पहले यहां दिन में ही मैच होते थे, लेकिन फ्लड लाइट लग जाने के बाद यहां डे-नाइट मैच खेले जा सकेंगे।
कॉलेज में जल्द शुरु होगा एलएलएम कोर्स
एमएमएच कालेज में जल्द ही एलएलएम कोर्स शुरू किया जाएगा। कालेज प्रशासन ने इसके संबंध में एक प्रपोजल बनाया है, जिसे जल्द ही सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास भेजा जाएगा। प्रपोजल पास होते ही एलएलएम कोर्स को शुरू हो जाएगा।
इसका यह फायदा होगा कि स्टूडेंट्स को एलएलएम करने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस या किसी प्राइवेट कॉलेज में जाना नहीं पड़ेगा। एडेड कॉलेजों में एमएमएच कॉलेज ऐसा पहला कॉलेज होगा जहां एलएलएम कोर्स को पढ़ाया जाएगा।
एमएमएच कालेज के प्रिंसिपल डा. कमलवीर त्यागी ने बताया कि एलएलएम कोर्स के लिए कालेज के पास पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर है। अच्छे टीचर हैं। कमरे भी काफी है। कालेज को बाहर से टीचर बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रपोजल को जल्द ही यूनिवर्सिटी के पास भेजा जाएगा।