{"_id":"a83d7c6f1329821f38ad84a5a725c018","slug":"crane-accident-one-killed-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली क्रेशर जोन में क्रेन ने ली बाइक सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली क्रेशर जोन में क्रेन ने ली बाइक सवार की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में मंगलवार को एक क्रेन ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रवींद्र सिंह ने थाना सेक्टर-55 को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार दोपहर को अपने 44 वर्षीय दोस्त महादेव के साथ बाइक से पाली क्रेशर जोन से जा रहा था। दोनों पाली क्रेशर जोन में एक क्रेशर पर नौकरी करते हैं और पास ही गुरुकुल कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
जब वह क्रेशर जोन मार्केट में पहुंचे, तो सामने से आ रही एक क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनाें घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद क्रेन चालक फरार हो गया, पुलिस नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कार की टक्कर से दो घायल
थाना सेंट्रल क्षेत्र में एक कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आठ अप्रैल को सेक्टर-82 स्थित रूप एन्क्लेव निवासी विश्वजीत ने थाना सेंट्रल को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त उज्ज्वल के साथ सात अप्रैल की रात को 14/15 की डिवाइडिंग रोड से जा रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में दोनों घायल हो गए।