Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on pollution... GRAP-2 implemented in Delhi-NCR

Delhi NCR News: प्रदूषण पर सख्ती...दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-2 लागू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
तंदूर और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक, पार्किंग शुल्क बढ़ेगा, लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद सोमवार से तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-2 लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कई प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएंगे। होटल, रेस्तरां और ढाबों में कोयले तथा लकड़ी से चलने वाले तंदूर के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। वहीं, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर चलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
प्रदूषण कम करने के लिए चिह्नित सड़कों पर रोजाना मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग के साथ पानी का छिड़काव किया जाएगा। प्रदूषण के लिहाज से संवेदनशील हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। गैर-बीएस-6 वाहनों पर लागू प्रतिबंध जारी रहेंगे। इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों तथा मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। अस्पताल, मेट्रो, एयरपोर्ट और अन्य आवश्यक सेवाओं को डीजल जनरेटर संबंधी प्रतिबंधों से छूट रहेगी। अन्य स्थानों पर गैस, बायोगैस और एलपीजी से चलने वाले जनरेटर के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यालयों के समय में बदलाव, पार्किंग महंगी
ग्रेप-2 लागू होने से आम लोगों की दिनचर्या और खर्च पर भी असर पड़ सकता है। दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में सरकारी तथा नगर निगम के कार्यालयों के समय में बदलाव किया जा सकता है। केंद्र सरकार भी अपने कार्यालयों के समय में परिवर्तन पर निर्णय ले सकती है। निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क बढ़ाने का कदम उठाया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की पार्किंग सुविधाओं को इससे अलग रखा गया है। सर्दियों में खुले में लकड़ी और कचरा जलाने से रोकने के लिए आरडब्ल्यूए को सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारियों और मालियों के लिए बिजली कनेक्शन सहित इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक भी निभाएं जिम्मेदारी
सीएक्यूएम ने नागरिकों से प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की है। वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाणपत्र अपडेट रखने, लालबत्ती पर इंजन बंद करने और सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग अपनाने की सलाह दी गई है। घरों और खुले स्थानों पर कचरा तथा पत्तियां जलाने से बचने, निर्माण से उड़ने वाली धूल नियंत्रित करने और पटाखों से दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की शिकायत 311, ग्रीन दिल्ली और समीर एप के माध्यम से की जा सकती है।

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें
विशेषज्ञों के मुताबिक, एक्यूआई 300 से ऊपर रहने पर लंबे समय तक बाहर रहना बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में सुबह-शाम बाहरी गतिविधियां सीमित रखने और बाहर निकलते समय उपयुक्त मास्क पहनने की सलाह दी गई है। संबंधित विभागों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed