फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court slaps penalty on arvind kejriwal and manish sisodia

कोर्ट ने लगाया केजरीवाल-सिसोदिया पर जुर्माना

Sat, 15 Mar 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
court slaps penalty on arvind kejriwal and manish sisodia

अदालत ने केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल की मानहानि मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया के पेश न होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने दोनों को पेशी से तो छूट प्रदान कर दी लेकिन दोनों पर ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया।

विज्ञापन


अदालत ने मामले में आरोपी बनाए गए आप नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण व शाजिया इलमी को इस मामले में जमानत प्रदान कर दी। पटियाला हाउस अदालत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शर्मा के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल व मनीष सिसोदिया की तरफ से पेशी में छूट प्रदान करने के लिए आवेदन दायर किया गया।
विज्ञापन


उनके अधिवक्ता ने तर्क रखा कि दोनों लोकसभा चुनावों के कारण प्रचार में व्यस्त है और वर्तमान में दिल्ली से बाहर है। उनके इस तर्कपर याचि ने आपत्ति जताई। अदालत ने उनके तर्क पर सहमति जताते हुए कहा कि सुनवाई में उनकी पेशी जरूरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत भूषण और शाजिया को मिला जमानत

court slaps penalty on arvind kejriwal and manish sisodia

अदालत ने केजरीवाल व मनीष सिसोदिया को फिलहाल अगली सुनवाई तक पेशी से छूट प्रदान कर दी लेकिन दोनों को 2500-2500 रुपये जुर्माना अदा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 19 अप्रैल तय की है।

सुनवाई के दौरान आरोपी बनाऐ गए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण व शाजिया इलमी पेश हुए। दोनों ने जमानत भरने से इंकार कर दिया, आखिर अदालत ने दोनों की जमानत व्यक्तिगत मुचलके पर स्वीकार कर ली।

सिब्बल के बेटे ने किया था मानहानि का मुकदमा

court slaps penalty on arvind kejriwal and manish sisodia

केजरीवाल व अन्य के खिलाफ अमित सिब्बल द्वारा दायर मानहानि याचिका के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने 24 जुलाई 2013 को सम्मन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था।

अमित सिब्बल ने जुलाई माह में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि आप के नेता केजरीवाल व अन्य सदस्यों ने जो बयान दिया है उससे उनकी प्रतिष्ठा खराब हुई है। अत: उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया था कि 15 मई को केजरीवाल ने जारी बयान में कहा था कि केंद्र सरकार ने वोडा फोन से टैक्स मामले में अदालत से बाहर समझौता कर तरफदारी की है। उन्होंने कहा उस समय वे हचसन की तरफ से पैरवी कर रहे थे इसी कारण उनकी प्रतिष्ठा खराब हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed