केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर अदालत का फैसला सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर मानहानि मामले में गुरुवार को अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
कोर्ट ने विजेंद्र गुप्ता और उनके दो गवाह, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के सचिव दीपक बंसल और एलएलबी छात्र अनुराग मलिक के बयान दर्ज करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। इन दोनों गवाहों ने विजेंद्र गुप्ता के आरोपों का समर्थन किया। अब कोर्ट आठ जुलाई को समन जारी करने पर अपना फैसला सुनाएगी।
गौरतलब है कि विजेंद्र गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने चार मई को केजरीवाल को थप्पड़ मारने की घटना व हत्या की साजिश रचने को लेकर उन पर झूठा आरोप लगाया है। गुप्ता ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा था कि यह दोनों नेता केजरीवाल की हत्या की कथित साजिश में उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.