फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple scorched while baking fire in Bawana parents accused of attempt to murder

हादसा या साजिश: बवाना में आग सेंकने के दौरान दंपती झुलसे, मायके वालों ने हत्या की कोशिश का लगाया आरोप

Tue, 10 Jan 2023 07:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jan 2023 07:07 AM IST
सार

महिला के परिजनों का आरोप है उनकी बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की गई। दंपति की शादी पिछले साल हुई थी।

विज्ञापन
Couple scorched while baking fire in Bawana parents accused of attempt to murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिला के बवाना इलाके में एक दंपति आग की चपेट मेें आने से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला सात माह की गर्भवती है। घटना के वक्त महिला अपने पति और एक लड़के साथ अलाव के आगे बैठकर हाथ सेंक रही थी। इस दौरान आग को भड़काने के लिए एक लड़के ने उसमें थिनर डाल दिया। आग भड़कने पेर दोनों इसकी चपेट में आ गए। महिला के परिजनों का आरोप है उनकी बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की गई। दंपति की शादी पिछले साल हुई थी। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। देर सायं पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छह जनवरी की सुबह 10.06 बजे बवाना थाने में आग में एक महिला के झुलसने की जानकारी मिली। संदीप ने बताया कि बवाना सेक्टर दो में रहने वाले ससुराल वालों ने उसकी बहन खुशबू को जला दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अंबेडकर अस्पताल पहुंची। जहां घायल खुशबू भर्ती मिली। खुशबू ने बताया कि ठंड से बचने के लिए वह, अपने पति और एक लड़के के साथ अलाव के आगे बैठे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान आग को तेज करने के लिए लड़के ने उसमें थिनर डाल दिया। आग भड़कने पर दोनों चपेट में आ गए। पुलिस ने घायल महिला के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली है। बाद में महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके मुंह, हाथ समेत शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ है। वह सात महीने की गर्भवती भी है। उसका पति वीर प्रताप के हाथ पैर भी झुलस गए हैं और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। खुशबू के भाई संदीप ने उसके ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और उसे जलाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिछले साल अगस्त माह में खुशबू की शादी वीर प्रताप से हुई थी। पुलिस ने घटना की जानकारी नरेला एसडीएम को दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से इस मामले में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम और गिरफ्तार नहीं करने के कारणों के बारे में जानकारी मांगी है। पीड़िता द्वारा एसडीएम को दिए बयान की भी जानकारी मांगी है। स्वाति मालीवाल ने घायल महिला का फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि उसे उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया है। लड़की बुरी तरह झुलस गई और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed