{"_id":"bfbff1f8017475bb2d8274bc74eaff42","slug":"corruption-charges-on-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASI साहब मांग रहे थे घूस, चुपके से कर लिया रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ASI साहब मांग रहे थे घूस, चुपके से कर लिया रिकॉर्डिंग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शकरपुर थाने में तैनात एक एएसआई पर जमानत देने और जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित कार चालक की शिकायत पर विजिलेंस थाने में आरोपी एएसआई विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने पुलिसवाले की बात की रिकार्डिंग कर ली है।
विज्ञापन
फिलहाल एएसआई को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपों की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोप सही पाए गए तो एएसआई को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी को शकरपुर के रहने वाले एक शख्स ने विजिलेंस थाने में रुपये मांगने की शिकायत की थी। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार को वह अपनी सेंट्रो कार से शकरपुर इलाके में जा रहा था। इस बीच लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगाते हुए पीड़ित चालक की कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
कार चालक के खिलाफ शकरपुर थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने पीड़ित से कार छोड़ने और जमानत देने के लिए रुपयों की मांग की। इस बात पर पीड़ित ने एएसआई की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन