फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus updates in delhi situations getting better in national capital 

दिल्ली: 20 दिनों से सुधर रहे हालात, संक्रमण दर घटी, रिकवरी रेट बढ़कर 72 फीसदी

Tue, 07 Jul 2020 10:36 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Jul 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus updates in delhi situations getting better in national capital 
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरा राज्य है, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो चुकी है। 

विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में से 72 हजार से ज्यादा ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। राजधानी में संक्रमण के मरीज भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन बीते 20 दिनों से यहां हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं। 
विज्ञापन


अब कोरोना टेस्ट में प्रति 100 लोगों पर महज 10 लोग ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 26 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी बढ़कर 72 फीसदी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर, कोरोना संक्रमित टॉप पांच राज्यों की बात करें तो सबसे बेहतर रिकवरी रेट दिल्ली की ही है। इस मामले में दिल्ली और गुजरात लगभग पहले स्थान पर हैं। वहीं, सबसे अधिक मृत्यु दर गुजरात की है और सबसे कम तमिलनाडु की।

महज 5100 मरीज अस्पतालों में भर्ती
कुल 25038 सक्रिय मरीजों में से महज 5100 ही अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 1726 कोविड सेंटर, 148 हेल्थ सेंटर और सबसे ज्यादा 15564 होम आइसोलेशन में हैं। 

राजधानी में अब तक 650000 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते करीब 15 दिन से रोज औसतन 20 हजार जांच हो रही हैं। आबादी के लिहाज से देश में सबसे अधिक जांच दिल्ली में ही हुई है।

इस तरह बढ़े मरीज

(पहला केस 3 मार्च को आया था)
 
मरीज समय
0-1000 41 दिन
1000-5000 25 दिन
5000-10000 13 दिन
10000-20000 12 दिन
20000-50000 19 दिन
50000-100000 18 दिन

टॉप-5 राज्यों के हालात
राज्य कुल मरीज ठीक हुए मौत रिकवरी रेट मृत्यु दर
महाराष्ट्र 206619 111740 8822 57 4.3
तमिलनाडु 111151 62778 1510 56 1.4
दिल्ली 100823 72088 3115 72 3.1
गुजरात 36037 25892 1943 72 5.4
उत्तर प्रदेश 27707 18761 785 68 2.7


 

ऐसे सुधरे हालात

तारीख जांच बढ़ी रिकवरी रेट बढ़ा
28 जून 17179 65
30 जून 18179 67
1 जुलाई 19556 67
2 जुलाई 20822 68.7
3 जुलाई 24124 69
4 जुलाई 23673 70.22
5 जुलाई 23046 71.7

संक्रमण दर और सक्रिय मरीजों की दर भी कम हुई
 
तारीख संक्रमण दर सक्रिय मरीजों की दर
28 जून 14.38 33.5
30 जून 12.80 30
1 जुलाई 12.23 29.8
2 जुलाई 12.33 28.5
3 जुलाई 11.0 26.9
4 जुलाई 11.3 26
5 जुलाई 9.8 25.2

(नोट: सभी आंकडे़ स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट से लिए गए हैं और दर फीसदी में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed