फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus update in Delhi new cases found and total patients latest news in hindi

दिल्ली: सामने आए कोरोना के 2442 नए मामले, 90 हजार के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

Wed, 01 Jul 2020 08:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Jul 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update in Delhi new cases found and total patients latest news in hindi
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 2442 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 61 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में बुधवार को 1644 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89802 हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में अब तक कुल 59992 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 2803 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 27007 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक 551708 टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से आज 10043 रैपिड एंटीजेन टेस्ट और 9913 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के कोविड अस्पतालों की निगरानी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।

इसमें एम्स अस्पताल के डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इन टीमों का काम सभी कोविड अस्पतालों की निगरानी समेत अस्पतालों की मौजूदा क्षमता, मरीजों की देखभाल संबंधी आदेश जारी करना होगा।  


स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रत्येक टीम में चार सदस्यों को शामिल किया है, जिसमें एम्स के डॉक्टर,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डीजीएचएस, दिल्ली सरकार के डॉक्टर्स और नगर निगम के एक -एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इन टीमों को अलग-अलग अस्पताल दिए गए हैं। जहां ये सप्ताह में एक बार निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed