फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus outbreak in Delhi new cases found relief in lockdown and current situation updates

दिल्ली में कोरोना LIVE: संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार, आज मिले 508 नए मरीज

Mon, 25 May 2020 12:32 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 May 2020 12:32 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित 508 मरीज सामने आए। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में अब तक कुल 13,418 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6540 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, कुल 261 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इन सब के बावजूद कई इलाकों में लोग लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें दिल्ली में कोरोना से संबंधित हर खबर-

विज्ञापन
Coronavirus outbreak in Delhi new cases found relief in lockdown and current situation updates
ओखला मंडी में खरीदारों की भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की संक्रमित नर्स ने सफदरजंग में तोड़ा दम

विज्ञापन

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक नर्स की रविवार को मौत हो गई है। मोतीबाग स्थित कालरा अस्पताल में कार्यरत 48 वर्षीय नर्स को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजौरी गार्डन में रहने वाली नर्स मूल रूप से केरल के पत्तनमथिटा जिला निवासी थी। बिहार निवासी उनके पति मलयेशिया में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि देश में पहली बार किसी नर्स की कोरोना से मौत हुई है। 

कई स्वास्थकर्मी कोरोना की चपेट में
पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यहां 10 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी एक संक्रमित के संपर्क में आए थे। उधर, पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दो नर्स संक्रमित मिली। डॉ. हेडगेवार अस्पताल में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस अस्पताल में कुल चार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उधर, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। तीनों स्वास्थ्यकर्मी महरौली सेंटर पर कार्यरत थे। इसमें एक डॉक्टर और दो अन्य स्वास्थ्यकर्मी हैं। 
विज्ञापन


ईद से पहले भी बाजारों में नहीं दिखे ग्राहक 
 

दिल्ली की दरियागंज मार्केट की दुकानों पर ईद से पहले अपेक्षाकृत कम ग्राहक देखे गए। आसिफ, एक दुकान के मालिक ने कहा कि बाजार में ग्राहक नहीं हैं क्योंकि लोगों के पास पैसा नहीं है। लॉकडाउन ने उत्सव के साथ-साथ हमारी आय को भी प्रभावित किया है।

प्राइवेट अस्पतालों को 20  प्रतिशत बेड सुरक्षित रखने के निर्देश
दिल्ली के निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम को 20 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित रखने होंगे। दिल्ली सरकार ने 50 या उससे अधिक बिस्तरों वाले सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को निर्देश दिया है कि वे अपनी कुल क्षमता के 20 प्रतिशत बिस्तर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित रखें।

सीआरपीएफ के 9 जवान कोरोना संक्रमित
 

दिल्ली में 9 सीआरपीएफ जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब तक सीआरपीएफ में कुल 359 मामले हैं, जिसमें 137 एक्टिव केस हैं। अब तक 220 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक सीआरपीएफ में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिए घरेलू यात्रा के लिए दिए निर्देश 
 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा घरेलू यात्रा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

ईद उल फितर के उपलक्ष में बाजारों में दिखी भारी भीड़ 
 

ईद उल फितर के उपलक्ष में दिल्ली की जामा मस्जिद के पास बाजारों में भारी भीड़ लगी।


दिल्ली में कुल 13,418 संक्रमित
दिल्ली में रविवार को कुल 508 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 261 तक पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 6540 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 6617 मरीजों का इलाज चल रहा है। 



दिल्ली में कुल 87 कंटेनमेंट जोन
दिल्ली के हरि नगर इलाके के मकान संख्या 600-800 को और रानी बाग की गली संख्या आठ के दो घरों के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। इसके बाद राजधानी में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 87 हो गई है। अब तक कुल 41 इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया जा चुका है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम की अपील
देश भर में सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें और सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर ही काम करें।
 

रमजान में भी नहीं लौटी बाजारों की रौनक
दरियागंज इलाके में सब्जी और फल विक्रेताओं ने बताया कि इस साल कोरोना महामारी के कारण रमजान के महीने में भी बाजार गुलजार नहीं रहे। हर साल की अपेक्षा इस बार व्यापार ठप पड़ा रहा।

 

ओखला सब्जी मंडी में जुटी भीड़
रविवार सुबह सवेरे ही ओखला सब्जी मंडी में भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान मंडी में इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed