{"_id":"5e91c4588ebc3e72bb689123","slug":"coronavirus-lockdown-noida-police-cop-donate-rare-group-blood-to-patient-save-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मरीज को चाहिए था दुर्लभ ग्रुप का रक्त, नोएडा पुलिस के सिपाही ने तुरंत की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मरीज को चाहिए था दुर्लभ ग्रुप का रक्त, नोएडा पुलिस के सिपाही ने तुरंत की मदद
Sat, 11 Apr 2020 06:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
नोएडा पुलिस के सिपाही ने किया रक्तदान
- फोटो : ट्विटर
नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इन दिनों सील हैं। इसके साथ ही पूरे देश में लॉकडाउन भी है, ऐसे में सभी राज्यों की पुलिस इन दिनों लोगों की हर तरह की मदद के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही वाकया हुआ है नोएडा में जहां एक शख्स को दुर्लभ ग्रुप का रक्तदान कर नोएडा पुलिस के एक सिपाही ने एक जान बचाई है। दरअसल सड़क दुर्घटना के कारण फोर्टिस अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय युवक के ऑपरेशन के लिए दुर्लभ रक्त समूह ओ निगेटिव की दरकार थी।
विज्ञापन
इस रक्त समूह की व्यवस्था कहीं भी नहीं हो पा रही थी। जब ये सूचना पीआरवी 4661 पर तैनात आरक्षी हैप्पी फर्शवाल ने तुरंत मौके पर पहुंच रक्तदान कर घायल युवक की जान बचाई।
विज्ञापन