{"_id":"5f2421958ebc3e63b511eb80","slug":"coronavirus-in-faridabad-176-new-cases-380-recovered-total-tally-reaches-to-8655","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 176 नए मामले आए सामने, 380 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 8655 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 176 नए मामले आए सामने, 380 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 8655 हुई
Fri, 31 Jul 2020 07:20 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण को मात देने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 176 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 380 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 8655 हो गई है। जबकि 7295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा 131 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को लक्कड़पुर निवासी 51 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। नए मामले महावीर कालोनी, पनहेड़ा खुर्द, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एसी नगर, जवाहर कॉलोनी के अलावा बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। फिलहाल जिले में 1230 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 285 को अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 945 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 48 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से केवल सात मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल रिकवरी रेट 84.3 प्रतिशत बना हुआ है। कोरोना के डबलिंग रेट में काफी सुधार हुआ है। इस समय जिले में कोरोना का डबलिंग रेट 46.8 दिन है। उन्होंने बताया कि अभी तक 75055 सैंपल लिए जा चुके हैं।