फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi third consecutive day patients increased 41 cases in last 24 hours

दिल्ली में कोरोना: लगातार तीसरे दिन बढ़े मरीज, अब 41 लोग मिले संक्रमित

Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Dec 2021 11:39 PM IST
सार

फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 307 हो चुकी है जिनमें से 136 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या कम होकर 96 रह गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in delhi third consecutive day patients increased 41 cases in last 24 hours
मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

लगातार तीसरे दिन दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ती संख्या में दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आईसीएमआर ने 176 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट भी दी है जो पिछले कुछ सप्ताह के दौरान संक्रमित मिले थे लेकिन इनके बारे में देरी से जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 96 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान 63194 सैंपल की जांच में 0.06 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1441190 हो चुकी है जिनमें से 1415785 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25098 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 307 हो चुकी है जिनमें से 136 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या कम होकर 96 रह गई है। वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर बताया कि पिछले एक दिन में 99518 लोगों को वैक्सीन दी गई है। राजधानी में अब तक 89.28 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed