फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi mortality rate again different in delhi government and municipal corporation data

दिल्लीः कोरोना मरीजों की मौत पर फिर आंकड़ों में मिल रहा अंतर, सरकार और नगर निगम आमने-सामनेे

Tue, 13 Oct 2020 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 13 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in delhi mortality rate again different in delhi government and municipal corporation data
नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोरोना संक्र मण की वजह से मरने वालों की संख्या को लेकर एक बार फिर दिल्ली सरकार और नगर निगम आमने-सामने आ गए हैं। इससे पहले भी दोनों के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिल चुका है। अब एक बार फिर बीते पांच अक्तूबर की स्थिति अलग मिली है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पांच अक्तूबर तक राजधानी में 5542 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनुसार यह आंकड़ा 6437 है। करीब 895 मौतों के बारे में दिल्ली सरकार के पास जानकारी नहीं है। पांच अक्तूबर तक उत्तरी क्षेत्र में 2244, दक्षिणी निगम क्षेत्र में 3518 और पूर्वी दिल्ली निगम इलाके में 675 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले भी मौत के आंकड़ों में अंतर देखने को मिल चुका है। जब दिल्ली सरकार के बुलेटिन, अस्पताल और निगम बोध घाट पर स्थिति कुछ और बयां हो रही थी। हालांकि उस वक्त भी दिल्ली सरकार ने डेथ ऑडिट कमेटी का गठन करने और देरी से जानकारी मिलने की बात कही थी लेकिन फिर से आंकड़ों में आए अंतर पर सरकार ने कोई जबाव नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के ही एक अधिकारी का कहना है कि राजधानी में इस समय अन्य राज्यों से भी संक्रमित मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों की जानकारी दिल्लीवालों के साथ रखना उचित नहीं है। हालांकि बुलेटिन में बाहरी राज्य और दिल्ली दोनों विकल्प शामिल नहीं किए जाने पर उन्होंने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed