फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates record 6725 new cases, total tally crosses 4 lakh mark 

दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6725 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार

Tue, 03 Nov 2020 08:22 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 03 Nov 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates record 6725 new cases, total tally crosses 4 lakh mark 
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

राजधानी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 6725 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार हो गई है। इनमें से 2 लाख से ज्यादा मामले बीते दो महीने में ही आए हैं। कुल मरीजों के आंकड़े को तीन से चार लाख पहुंचने में सिर्फ 25 दिन का समय लगा है। हालांकि, अब तक 3 लाख 60 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।

विज्ञापन


दस दिन से राजधानी में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार का कहना है कि व्यापक स्तर पर जांच और कांटेक्ट ट्रेसिंग के चलते कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा बढ़ता प्रदूषण और लोगों की लापरवाही भी केस बढ़ने के दो बड़े कारण हैं। सरकार का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं और मामलों के बढ़ने के हिसाब से तैयारियां मजबूती से चल रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड के कुल 4,03,096 मामले हो गए हैं। इनमें 3,60,069 मरीज ठीक हो गए हैं। अबतक 6652 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 48 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 3610 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय मरीज बढ़कर रिकॉर्ड 36375 हो गए हैं। इनमें से 21521 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। हर 10 में से छह मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है। इस समय कोविड अस्पतालों में 15823 बेड हैं। इनमें से 6728 पर मरीज भर्ती हैं और 9025 खाली हैं। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 973 और स्वास्थ्य केंद्र में 358 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के मुताबिक, एक दिन में 59540 जांच की गई। इस दिन की संक्रमण दर 11.29 % रही। कुल जांच में 45980 एंटीजन और 13560 आरटी-पीसीआर रही। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 253764 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। अबतक कुल 4821523 जांच की जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन 3453 हो गए हैं।

आंकड़ों में शुरुआत से देखें दिल्ली का हाल

बरतनी होगी सावधानी
सफदरजंग अस्पताल में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि दस दिन से दिल्ली में रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। अब भी सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले त्योहारी मौसम में दैनिक मामलों और भी तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में गंभीर मरीज भी अब बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि इस बीमारी को गंभीरत से लिया जाए।

ऐेसे बढ़े मरीज

तारीख   -      रोगी

03 मार्च     : पहला मामला

19 जून        50 हजार

06 जुलाई     1 लाख

14 अगस्त      1.50 लाख

09 सितंबर     2 लाख

22 सितंबर      2.50 लाख

8 अक्तूबर       3 लाख

24 अक्तूबर      3.50 लाख

3 नवंबर           4 लाख


आंकड़ों पर एक नजर

दिल्ली में कुल संक्रमण दर 8.36 फीसदी

रिकवरी दर - करीब 90 %

मृत्यु दर- 1.65 %


देश में दिल्ली कि स्थिति

-प्रति 10 लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा जांच

-होम आइसोलेशन में ही 60 फीसदी मरीज ठीक हुए

-देश का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में बना


छठे स्थान पर दिल्ली

राज्य - कुल संक्रमित

1.महाराष्ट्र- 17 लाख

2.कर्नाटक- 8.3 लाख

3 आंध्र प्रदेश- 8.28 लाख

4तमिलनाडु- 7.3 लाख

5.उतर प्रदेश- 4.86 लाख

6.दिल्ली- 4 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed