फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 652 new cases eight death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 652 नए मामले आए सामने, 8 लोगों की मौत 

Sun, 16 Aug 2020 06:37 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 16 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 652 new cases eight death 
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 652 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है। इसकी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,52,580 हो गई है। राजधानी में रविवार को 1310 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,37,561 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4196 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस के 10823 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन

 


दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 3024 आरटी-पीसीआर जांच और 7685 रैपिड एंटीजन  जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 13,02,120 जांच की गई हैं। राजधानी में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 549 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले महीने से खुल सकती हैं दिल्ली की अदालतें
दिल्ली की अदालतें 1 सितंबर से खुल सकती हैं। हालांकि स्थिति को देखते हुए और रोटेशन के आधार पर प्रयोग के तौर पर यह कदम उठाया जाएगा। अदालतों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज शुरू करने का एक आधार यह भी रहेगा कि उस समय तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा पूरी तरह से उपलब्ध हो पाती है या नहीं। 

जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट ने कहा है कि अभी केवल एक-चौथाई लोगों के साथ ही अदालतों का काम शुरू होगा। अदालत का शेष काम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी रहेगा। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार मनोज जैन ने इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी किया है। 

दिल्ली की सभी अदालतें बीते करीब पांच महीने से बंद हैं। 25 मार्च से लागू हुए लॉकडाउन के साथ ही अदालतों में कामकाज बंद कर दिया गया था। हालांकि जून से लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काम शुरू हो गया था। इसके बाद गठित एक समिति ने अदालतों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की योजना बनाई थी। 


गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालतों में 31 अगस्त तक केवल जरूरी मामलों की ही सुनवाई की जाएगी। पहले यह पाबंदी 14 अगस्त तक के लिए लगाई गई थी। हाईकोर्ट की समिति ने कामकाज से जुड़े और भी कई आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed