दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4136 नए मामले आए सामने, 3826 हुए स्वस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लगातार तीसरे दिन चार हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 4136 लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि की। राहत की बात यह रही कि 3826 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
Delhi reports 4136 new #COVID19 cases, 3826 recoveries/discharges/migrations and 33 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total cases here rise to 3,56,656, including 3,23,654 recoveries/discharges/migrations and 6258 deaths. Active cases 26,744. pic.twitter.com/Jfat1n5lJYविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 25, 2020
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब कोरोना के कुल 3,56,655 मामले हो गए हैं। इनमे से 3,23,654 मरीज ठीक हो गए हैं। 24 घंटे में 33 मरीजों की मौत हो गई। कोविड से अबतक 6258 लोग जान गवा चुके हैं । संक्रमण दर 8.17 % हो गई है। वहीं, रिकवरी दर करीब 90 फीसदी है।
दिल्ली में फिलहाल 26744 सक्रिय मामले हैं। कोविड अस्पतालों में 15756 बेड की व्यवस्था है। इनमें 5283 मरीज भर्ती हैं। 16115 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 899 और स्वास्थ्य केंद्रों में 311 मरीज भर्ती हैं।
विभाग के अनुसार , एक दिन में 49069 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले कम जांच होने के बावजूद भी 4136 मामले आए आए हैं। इस दिन की संक्रमण दर बढ़कर 8.43 % हो गई है। करीब एक महीने बाद यह दर इतनी बढ़ी है। प्रति दस लाख की आबादी पर 229705 जांच की जा रही है। अब तक 4364408 टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन बढ़कर 2893 हो गए हैं। एक दिन में 37 रेड जोन बने हैं।