{"_id":"5f847cb58ebc3e9b765b67d4","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1849-new-cases-40-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 1849 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,11,188 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1849 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,11,188 हुई
Mon, 12 Oct 2020 09:26 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1849 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 40 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,11,188 हो गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 1849 new #COVID19 cases, 40 deaths and 2975 recoveries/discharges/migrations today.
विज्ञापन
The total tally rises to 3,11,188, including 5809 deaths and 2,84,844 recoveries/discharges/migrations. Active cases stand at 20,535. pic.twitter.com/JUN1s6D79v— ANI (@ANI) October 12, 2020
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को 2975 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,84,844 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5809 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 20535 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि सोमवार को 10260 आरटी-पीसीआर जांच और 25687 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में सोमवार को कुल 35947 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 36,59,366 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.50 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12385 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2726 कंटेनमेंट जोन हैं।
