{"_id":"5ed3a72b1a125324101727b5","slug":"coronavirus-in-delhi-highest-number-of-cases-1295-new-cases-total-tally-reaches-to-19844","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड मामले आए सामने, एक दिन में 1295 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड मामले आए सामने, एक दिन में 1295 संक्रमित
Sun, 31 May 2020 06:28 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 31 May 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1295 नए मामले सामने आए हैं। ये दिल्ली में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19844 हो गई है। रविवार को राजधानी में 416 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अबतक 8478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से रविवार को 13 लोगों की मौत हुई। अबतक दिल्ली में कोरोना वायरस से 473 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 10893 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
24 घंटे में बने 20 नए कंटेनमेंट जोन
शनिवार को दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एक दिन में दिल्ली सरकार ने 20 नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए, जिससे 122 इलाके सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इस बीच तीन कंटेनमेंट जोन को डि-कंटेन भी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली का सबसे संवेदनशील जिला उत्तरी दिल्ली है। संक्रमण मिलने से बीते 24 घंटों में यहां तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इससे इनकी संख्या 24 पार हो गई है।