{"_id":"5e7f13d68ebc3e7739220071","slug":"corona-virus-update-in-faridabad-no-positive-case-found-in-last-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: फरीदाबाद से राहत भरी खबर, तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: फरीदाबाद से राहत भरी खबर, तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
Sat, 28 Mar 2020 03:21 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Mar 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : फाइल फोटो
कोरोना संक्रमण का जिले में लगातार तीसरे दिन कोई भी मामला सामने नहीं आया है। न ही शक्रवार को जिला स्तर पर कोई ऐसा मामला सामने आया जिसे संदिग्ध मान सैंपल जांच के लिए भेजा जाए। अभी तक जिले में दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें स्पेन से लौटी महिला व एक निजी अस्पताल का स्वास्थ्य कर्मी है। स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार स्पेन से लौटी महिला फिलहाल ठीक है। उसकी दो बार दोबारा जांच के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक बार की जांच में वह स्वस्थ मिली। दोबारा जांच रिपोर्ट के बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा। अभी तक जिले से 66 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इनमें से 56 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 9 की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
जिले में अभी तक 737 लोगों को होम क्वारंटीन (घर पर एकांतवास) किया गया है। इनमें से 652 लोग विदेश से लौट कर आए हैं, जबकि 86 लोग कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। इनमें से 74 लोगों का 28 दिन का होम क्वारंटीन पीरियड पूरा हो चुका है और 664 लोग अभी भी होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को कोई नया संक्रमित व संभावित मरीज सामने नहीं आया। जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन