फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus outbreak in Delhi suspected patient runs away from loknayak later catched

दिल्ली: लोकनायक अस्पताल से भागा कोरोना संदिग्ध, मंगलवार रात कराया गया था भर्ती

Thu, 19 Mar 2020 10:45 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Corona virus outbreak in Delhi suspected patient runs away from loknayak later catched
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध एक मरीज बुधवार को लापता हो गया। वार्ड कर्मचारियों के अनुसार वह भाग गया था, जिसे काफी मुश्किलों के बाद लोकनायक अस्पताल प्रबंधन और दिल्ली पुलिस की मदद से पकड़ा जा सका। अब प्रबंधन के आगे सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो भागने के दौरान मरीज के संपर्क में आए लोगों को कैसे ट्रेस किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. किशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात उसे राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पलात से यहां लाकर भर्ती कराया गया था। बुधवार को जब मरीज भाग गया तो आनन-फानन में उसे पकड़ने के लिए कई टीमों को लगा दिया था। पुलिस की ओर से भी संदिग्ध की तलाश शुरू हुई तो वह पकड़ में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में संदिग्ध ने बताया कि वह खाना खाने के लिए अस्पताल से बाहर गया था। देर रात तक लोकनायक अस्पताल में आठ संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जबकि छह और संदिग्ध मरीज आज आरएमएल अस्पताल से शिफ्ट किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed