Coronavirus in Delhi NCR: 110 नए मामले आए सामने, दो की मौत, कंटेंटमेंट जोन की संख्या बढ़कर 79 हुई
{"_id":"5e9bc9628ebc3e72b117a1b5","slug":"corona-virus-outbreak-in-delhi-ncr-new-positive-cases-and-latest-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi NCR: 110 नए मामले आए सामने, दो की मौत, कंटेंटमेंट जोन की संख्या बढ़कर 79 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 20 Apr 2020 03:15 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:15 AM IST
खास बातें
वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस का असर राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में भी पड़ रहा है। कई इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किए जाने के बाद भी अब तक लोगों को इससे राहत नहीं मिल पाई है। दिल्ली में रविवार को 110 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 2003 हो गई है। यहां पढ़ें दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स-
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:39 PM, 19-Apr-2020
दिल्ली में 110 नए मामले, दो की मौत
दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस के 110 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2003 हो गई है। मरने वालों की अब 45 हो गई है।10:28 PM, 19-Apr-2020
दिल्ली में कंटेंटमेंट जोन की संख्या बढ़कर 79 हुई
दिल्ली में कोरोनोवायरस कुल कंटेंटमेंट जोन की संख्या बढ़कर 79 हो गई है, अब तिलक नगर का तिलक विहार क्षेत्र भी कंटेंटमेंट जोन की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
09:27 PM, 19-Apr-2020
नोएडा में उद्योगों को अभी नहीं मिलेगी रियायत, सख्ती से होगा लॉकडाउन का पालन
नोएडा में अभी उद्योगों के संचालन में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। नोएडा में लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। नोएडा प्रधिकरण की सीईओ ने ट्वीटर पर एक यूजर द्वारा पूछे जाने पर यह जानकारी दी।
08:46 PM, 19-Apr-2020
दिल्ली में दो कंटेंटमेंट जोन और बढ़े, कुल संख्या 78 हुई
दो नए क्षेत्रों के बाद, दिल्ली में कंटेंटमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 78 हो गई है। दो नए मामले आज की जो आज की सूची में शामिल हुए है :
- प्लॉट नंबर 1294, थेके गली गली, डीसी ऑफिस कापसहेड़ा के सामने
- ईए ब्लॉक, इंद्रपुरी
08:42 PM, 19-Apr-2020
गाजियाबाद में एक ही दिन में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित होने वालों में 11 जमाती और इंदिरापुरम निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित होने का पहला मामला।
07:51 PM, 19-Apr-2020
गौतमबुद्धनगर में अब तक कुल 97 मामले
गौतमबुद्धनगर में वर्तमान में कोविड-19 से 97 व्यक्ति पॉजिटिव हैं, इनमें से 38 स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं, जनपद में 30 स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर पूर्णत: सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:11 PM, 19-Apr-2020
नोएडा सेक्टर 8 स्थित 12 साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस तरह अब नोएडा में मरीजों की संख्या 95 हो चुकी है जबकि 38 इलाज कराकर जा चुके हैं।
06:49 PM, 19-Apr-2020
तुगलकाबाद में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली के तुगलकाबाद में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वेस्ट दिल्ली के तिलक विहार में भी अब तक 16 नए संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।06:26 PM, 19-Apr-2020
चिकित्सा अधीक्षक ने आरोपों को नकारा
डॉ. जेसी पासी, चिकित्सा अधीक्षक, लोक नायक अस्पताल, दिल्ली ने कहा कि मैं अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ द्वारा लगाए गए आरोपों से पूरी तरह असहमत हूं। यह पूरी तरह से गलत है। उनके आवास की सुविधा एक अच्छे स्तर की है। कुछ नर्सों के लिए, हमने करोल बाग के होटलों में भी व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों के बीच कोई भेदभाव नहीं है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। हम फाइव स्टार सुविधा से अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। जहां तक पीपीई किट और मास्क की बात है, इसकी कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों के बीच कोई भेदभाव नहीं है। सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। हम फाइव स्टार सुविधा से अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। जहां तक पीपीई किट और मास्क की बात है, इसकी कोई कमी नहीं है।
06:21 PM, 19-Apr-2020
एलएनजेपी अस्पताल की नर्सिंग अधिकारी ने आवास केंद्र में स्वच्छता को लेकर उठाए सवाल
नर्सिंग अधिकारी, एलएनजेपी अस्पताल ने कहा कि कोरोना अस्पताल घोषित किए जाने के बाद भी हमें 3-4 दिनों के बाद आवास प्रदान किया गया। आवास केंद्र (गुजरात सदन) में कोई स्वच्छता उपायों का पालन नहीं किया जा रहा है। कचरा रोजाना नहीं उठाा जाता।