फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus is becoming weaker after the second wave in Delhi

 राजधानी में दूसरी लहर के बाद कमजोर होने लगा है कोरोना वायरस, रिकवरी दर 84 से बढ़कर 88 फीसदी हुई

Tue, 29 Sep 2020 02:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Corona virus is becoming weaker after the second wave in Delhi
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजधानी में संक्रमण की दूसरी लहर का चरम गुजरने के बाद कोरोना वायरस कमजोर पड़ता जा रहा है। एक सप्ताह से दैनिक मामलों में  गिरावट आ रही है। रिकवरी दर भी 84 से बढ़कर 88 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर घटकर 6 फीसदी रह गई है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों भी कम हो रहे हैं। यह सभी कारक दर्शाते हैं कि राजधानी में कोरोना संक्रमण से स्थितियां पहले के मुकाबले काफी बेहतर होती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कोरोना पर और लगाम लगेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में 17 अगस्त के बाद से संक्रमण तेज गति से बढ़ने लगा था। इस दौरान एक्टिव मामले बढ़ने लगे थे और रिकवरी दर भी कम होने लगी थी। सितंबर की शुरुआत से स्थितियां और खराब होने लगी थी। पहले सप्ताह से ही दैनिक मामलों में उछाल आने लगा था और रोजाना औसतन चार हजार मामले आ रहे थे वहीं, संक्रमण दर भी बढ़कर 10 फीसदी हो गई थी। बढ़ते मामलों पर सरकार का कहना था कि ज्यादा जांच करने के  केस बढ़ रहे हैं। जो अगले कुछ सप्ताह में कम होने लगेंगे। विशेषज्ञों का भी मानना था कि ज्यादा जांच के कारण ही मामले बढ़ रहे हैं। यह आंकलन ठीक निकला और अब एक सप्ताह  से हालात सुधरते जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन 60 हजार जांच 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी में 20 दिन में 11लाख से अधिक जांच की गई है। रोजाना औसतन 60 हजार जांच की जा रही है। अधिक जांच करने से संक्रमितों की पहचान समय पर की जा रही है। इसी के परिणाम स्वरुप संक्रमण पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है। इसके आ आलवा कंटेनमेंट जोन में भी सख्ती बरती जा रही है। नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही सभी जिलों में संक्रमित मिलने के हिसाब से रेड जोन भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय मामले भी हुए कम
एक समय सक्रिय मरीजों की संख्या 32000 से ज्यादा हो गई थी। अब एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 3500 मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे एक्टिव मामलों में भी कमी आ रही है। अब राजधानी में 29228 ऐक्टिव मरीज हैं। 19 सितंबर को 32064 थे। 


दो फीसदी से कम मृत्यु दर
दिल्ली में मृत्यु दर भी लगातार कम होती जा रही है बीते 10 दिनों में यह दर 1 फीसदी से भी कम है। वहीं दिल्ली की कुल मृत्यु दर 1.9 फीसदी के करीब है। इसके अलावा अस्पतालों में भी मरीज घट रहे हैं। फिलहाल कुबेर अस्पतालों में 6758 मरीज भर्ती हैं। एक सप्ताह में करीब 500 मरीज कम  हुए हैं।

 ऐसे कम होते जा रहे हैं दैनिक मामले

तारीख            मामले


17 सितंबर      4432

18 सितंबर       4127

19 सितंबर       4071

21 सितंबर       2548

22 सितंबर       3816

23 सितंबर       3714

24 सितंबर       3834

25 सितंबर       3827

26 सितंबर       3371

 नोट:  आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed