फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus in Delhi 1354 new cases and one death in last 24 hours infection rate increases

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1354 नए मामले और एक मौत, संक्रमण दर बढ़ी

Wed, 04 May 2022 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 May 2022 10:13 PM IST
सार

बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। 1354 नए मामले मिले हैं। एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण दर 7.64 फ़ीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Corona virus in Delhi 1354 new cases and one death in last 24 hours infection rate increases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन संक्रमण दर बढ़ी है। कोरोना के 1354 नए मामले मिले हैं। संक्रमण दर 7.64 फ़ीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 18 अप्रैल को संक्रमण दर 7.7 फीसदी दर्ज की गई थी। बीते एक दिन में एक मरीज की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 1486 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 4319 मरीज होम आइसोलेशन में उपचारित हैं। वहीं, 186 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। आईसीयू में 65, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 60 और वेंटिलेटर पर पांच मरीज भर्ती हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 17732 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 15400 आरटीपीसीआर और 2332 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। 
विज्ञापन


बीते एक दिन में 5905 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाया है। इसमें 389 लोगों ने पहली खुराक और 1404 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 5853 है व 1343 कंटेनमेंट जोन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed