फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus dont spread from funerals says Satyendra Jain and AIIMS director

शवों से नहीं फैलता कोरोना वायरस, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और एम्स के निदेशक ने दी जानकारी

Sat, 14 Mar 2020 07:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 14 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Corona virus dont spread from funerals says Satyendra Jain and AIIMS director
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना वायरस से दिल्ली में महिला की मृत्यु के बाद जिस तरह उनके अंतिम संस्कार में रोड़ा अटकाया गया, उससे लोगों में यह भ्रम फैल गया है कि शव को जलाने पर भी कोरोना वायरस फैल सकता है।

विज्ञापन


निगम बोध घाट और लोधी रोड स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर घंटो तक चली जद्दोजहद और मंत्रालय की फटकार के बाद उक्त महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका।

जनकपुरी इलाके की रहने वाली 68 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस से शुक्रवार को आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट पहुंचे तो घाट के प्रमुख ने उन्हें अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों को तर्क दिया गया कि वह लोधी रोड स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर जाकर अंतिम संस्कार कराएं। इसके बाद लोधी रोड के श्मशान घाट पर भी अंतिम संस्कार के लिए मना कर दिया गया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में हस्तक्षेप करते हुए मंत्रालय ने प्रशासन को फटकार लगाई। इसके बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक रावत समेत अन्य अधिकारी निगम बोध घाट पहुंचे और सीएनजी के प्लेटफार्म पर डॉक्टरों की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया।

शव जलाने से नहीं फैलता कोरोना
इस घटना के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आग में शव के अंतिम संस्कार करने से कोरोना वायरस वातावरण में नहीं फैलता है। यह हवा में फैलने वाला वायरस नहीं है, इसलिए अंतिम संस्कार को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए था। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति को छूने या संपर्क में आने से फैलता है।

शव से नहीं फैल सकता कोरोना 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि शवों के माध्यम से कोरोना वायरस नहीं फैलता। यह श्वसन स्राव से फैलता है। खांसी आवश्यक है। ऐसे में संक्रमित शव के अंतिम संस्कार करने में कोई जोखिम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed