फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infection may increase in the month of May, may reach its high level

मई के महीने में बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण, पहुंच सकता है अपने उच्च स्तर पर!

Fri, 24 Apr 2020 05:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Apr 2020 05:38 PM IST
सार

  • दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या हुई 2376
  • अकेले गुरुवार को 128 नए मामले सामने आए
  • अच्छी खबर- कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या हुई 808, गुरुवार को ठीक हुए 84 लोग

विज्ञापन
Corona infection may increase in the month of May, may reach its high level
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोरोना संक्रमण के लिहाज से मई का महीना सबसे महत्वपूर्ण हो सकता है। मई में देश में कोरोना की संक्रामकता का स्तर अपने शिखर पर पहुंच सकता है। ऐसा कोरोना संक्रमण के मामले तेज होने की वजह से नहीं, बल्कि अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों के सामने आने के कारण हो सकता है। 
विज्ञापन


इसके बाद कोरोना का 'फ्लैट कर्व' सामने आ सकता है, जिसका अर्थ यह होगा कि देश में कोरोना के मामले लगभग स्थिर गति से आगे बढ़ेंगे। लेकिन साथ ही इसका इलाज भी चलता रहेगा, जिसके कारण कोरोना मरीजों की 'एक्टिव संख्या' लगभग स्थिर रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर तेज टेस्टिंग करने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


एम्स अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजेश मल्होत्रा के मुताबिक गर्मी और तेज धूप का कोरोना वायरस पर क्या असर पड़ेगा, इस पर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। लेकिन अपने अनुभव के आधार पर उनका मानना है कि मई-जून की तेज धूप कोरोना वायरस की गति को मंद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इसी बीच जनता का सहयोग मिलता है तो सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है, और इसी दौरान उसकी संक्रामकता जहां है, उसे वहीं खत्म किया जा सकता है। 

दिल्ली में क्यों बढ़ रहा संक्रमण

विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना की लड़ाई काफी मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। इसके बाद भी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, तो इसकी वजह यह नहीं है कि यहां कोरोना की लड़ाई में किसी तरह की कमजोरी है, बल्कि यहां टेस्टिंग बहुत अधिक हो रही है जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव लोग बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में जैसे-जैसे टेस्टिंग बढ़ेगी, कोरोना के और मामले ज्यादा सामने आएंगे।

कितने पॉजिटिव केस, कितने हुए क्वारंटीन

दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 2376 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। हालांकि 808 लोगों के स्वस्थ हो जाने के बाद इस समय कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 1518 रह गई है।

इसमें 23 बीमार लोग आईसीयू में भर्ती हैं। बाकियों का अलग-अलग सेंटरों पर इलाज किया जा रहा है। कोविड के लिए समर्पित अस्पतालों में अब तक 422 लोग भर्ती किए जा चुके हैं, जबकि समर्पित केयर सेंटर में 822 लोगों की देखभाल की जा रही है। कोविड हेल्थ सेंटरों में 59 लोगों का इलाज हो रहा है।

दिल्ली में अब तक कुल 35028 लोगों को उनके घरों में होम क्वारंटीन किया जा चुका है। इसमें 25509 लोग अपना 14 दिन का आइसोलेशन पीरियड खत्म कर चुके हैं जबकि 9519 लोग अभी भी होम क्वारंटीन किए गए हैं।

कम्यूनिटी नहीं, स्थानीय प्रसार हुआ

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में अभी तक थर्ड स्टेज की कम्यूनिटी स्प्रेडिंग की बात सामने नहीं आई है। जहांगीरपुरी के कुछ इलाकों में एक ही परिवार के लोगों के भारी संख्या में संक्रमित होने के मामले पर उन्होंने कहा कि यह लोकल स्प्रेडिंग का मामला है, जहां एक ही परिवार के एक व्यक्ति के बाद कई लोगों को संक्रमण हो गया। लेकिन इससे पूरी कम्यूनिटी को संक्रमण जैसी कोई बात अभी सामने नहीं आई है।

आप सांसद ने कहा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जा रही है। सरकार, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग मिलकर इसका मुकाबला कर रहे हैं।

जहां तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की बात है, उसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है।

लोगों के सहयोग से जल्दी ही यह संख्या कम करते हुए इसे खत्म करने की कोशिश की जाएगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही दिल्ली को कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी।

दिल्ली पुलिस के जवान भी हुए संक्रमित

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल कुमार ने कहा कि कोरोना के मोर्चे पर दिल्ली पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ रहे हैं। जहां भी स्वास्थ्य विभाग की आवश्यकता हो रही है, वहां सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

अपने सेवा कार्य में अब तक 20 से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिनका उचित उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed