{"_id":"62d2e944c5bbab796f2cfa40","slug":"corona-in-delhi-491-new-cases-of-corona-were-found-two-deaths-infection-rate-was-3-48-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: कोरोना के 491 नए मामले मिले, दो मौत, संक्रमण दर 3.48 फीसदी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: कोरोना के 491 नए मामले मिले, दो मौत, संक्रमण दर 3.48 फीसदी हुई
Sat, 16 Jul 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:07 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 14,113 टेस्ट किए हैं। होम आइसोलेशन में 1,309 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 108 है। इसमें से आईसीयू में 30, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 40 व वेंटिलेटर पर तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 491 नए मामले मिले हैं व दो मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 3.48 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 605 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 14,113 टेस्ट किए हैं। होम आइसोलेशन में 1,309 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 108 है। इसमें से आईसीयू में 30, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 40 व वेंटिलेटर पर तीन मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में 31,641 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 2,931 लोगों ने पहली, 6,281 लोगों ने दूसरी व 22,429 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1,894 व कंटेनमेंट जोन 216 हैं।
विज्ञापन