फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   copper pipe thief held in faridabad

नोएडा से लाखों रुपये का पाइप चुराया, फरीदाबाद में धरे गए

Wed, 21 May 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 May 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
copper pipe thief held in faridabad

नोएडा स्थित एलजी कंपनी से तांबे के करीब डेढ़ टन पाइप चुराकर बेचने की फिराक में घूम रहे चार बदमाशों को सीआईए बड़खल ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। चाराें आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


सीआईए बड़खल को मुखबीर से सूचना मिली कि चार युवक करीब डेढ़ टन तांबे की पाइप लेकर डबुआ कॉलोनी में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

सूचना मिलने पर सीआईए ने अपना जाल बिछा दिया। डबुआ मंडी के पास चार युवक एक गाड़ी में जाते हुए दिखाई दिए। शक होने पर गाड़ी को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से चोरी की पाइप बरामद हुई।faridabad crime branch
विज्ञापन


पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में गौतमबुद्ध नगर के हलदोनी गांव का शाहिद, गाजियाबाद के केसलिया गांव का रिसाकत, साहिल उर्फ सोनू व ओरैया जिले के गांव गालिमपुर का मोनू शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed