एयरफोर्स स्टेशन पर सिपाही ने खुद को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में ओल्ड दिल्ली रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को ड्यूटी पर तैनात
गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है जिसमें आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सर्विस रिवॉल्वर से ठोडी पर मारी दो गोली
पुलिस के अनुसार शनिवार को डीएससी सिपाही अनूप एयरफोर्स परिसर में पोस्ट पर
तैनात था। दोपहर बाद पोस्ट में ड्यूटी के दौरान वह अकेला था।
उस समय
सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर अपनी ठोडी (गर्दन के ऊपर वाला
हिस्सा) में दो गोली मार ली। गोली लगते ही सिपाही जमीन पर गिर गया।
एयरफोर्स स्टेशन पर अचानक गोली की आवाज सुनकर आसपास पोस्ट पर तैनात सिपाही
मौके पर पहुंच गए।
मौके पर हो गई मौत
गोली की आवाज सुनकर जबतक वहां लोग पहुंचे तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान भिवानी जिले के चरखी
गांव निवासी अनूप (34) के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची
पुलिस ने प्राथमिकी जांच के आधार पर आत्महत्या करने की बात कही है। इस
संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी।
मामले की जांच कर
रहे पालम विहार थाना पुलिस के एसआई प्रेम सिंह के अनुसार मृतक सिपाही के
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।