फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cool cool weather for this week in north india

सप्ताह भर के लिए कूल-कूल रहेगा मौसम

Mon, 14 Apr 2014 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Apr 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
Cool cool weather for this week in north india

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में पूरे सप्ताह मौसम कूल रहेगा। मंगलवार से इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 20 अप्रैल तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के उप महानिदेशक एसएस सिंह ने विशेष बुलेटिन जारी कर बताया कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 15 से 20 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं 16 से 19 अप्रैल के बीच उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, वेस्ट यूपी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने 16 से18 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ आंधी व तूफान आने की चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 19 के बीच दिल्ली में हो सकती है बारिश

Cool cool weather for this week in north india

इससे पहले पूरे उत्तर पश्चिम भारत में रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सोमवार को उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे लुढ़ककर 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं कुल्लू में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हरियाणा, पंजाब, में पारा सामान्य से तीन से छह डिग्री नीचे रहा। जबकि इलाहाबाद, बांदा, झांसी व वाराणसी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 16 से 19 अप्रैल के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। पूरे सप्ताह एनसीआर में अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed