फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conversion attempt in faridabad

युवक को पीटकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश

Mon, 09 Mar 2015 07:51 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
Conversion attempt in faridabad

फरीदाबाद में एक टैंपो चालक ने उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए पड़ोसी परिवार पर दबाव डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सराय ख्वाजा पुलिस ने धर्म परिवर्तन का दबाव डालने से इनकार करते हुए पैसे के लेनदेन में मारपीट होना बताया।

विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी सोनू टैंपो चालक है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परिवार में पिछले कई साल से सत्संग होता आ रहा है। पिछले ढाई साल से वह भी सत्संग में शामिल होने जाता था। इस दौरान उसने परिवार वालों से करीब दस हजार रुपये उधार लिए और उन्हें वापस भी कर दिया था।

विज्ञापन

कई दिनों से डाल रहे हैं दबाव

Conversion attempt in faridabad

उसका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से वह परिवार उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाल रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से भी की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। रविवार की सुबह पड़ोसियों से उसकी बहस हो गई।

इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि सोनू का मेडिकल चेकअप करा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की वजह धर्म परिवर्तन नहीं बल्कि पड़ोसियों का पैसा न चुकाना रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed