{"_id":"571088384f1c1b7e634a6ac8","slug":"constable-suspended-after-tweet-to-suresh-prabhu-taking-bribe-from-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री ने ट्रेन में वसूली करने वाले कांस्टेबल का वीडियो बना प्रभु को किया ट्वीट, पुलिसवाला सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री ने ट्रेन में वसूली करने वाले कांस्टेबल का वीडियो बना प्रभु को किया ट्वीट, पुलिसवाला सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु का ट्वीटर अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में वसूली करने वाले जीआरपी के एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह एक्शन केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्वीटर एकाउंट पर मिली शिकायत के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के रहने वाले आरपीएफ कांस्टेबल ट्रेन में यात्रियों से पैसा वसूल रहा था। ट्रेन में ही यात्रा करने वाले पुनीत गौर नाम के यात्री ने इसका पूरा वीडियो फुटेज बनाकर रेल मंत्री के ट्वीटर एकाउंट पर डाल दिया।
विज्ञापन
इस वीडियो मैसेज के मिलते ही रेलवे का पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी उत्तर रेलवे, उत्तर सेंट्रल रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे व उत्तर-पूर्वी रेलवे के अधिकारी हरकत में आए और वीडियो में दिख रहे कांस्टेबल की पहचान करने में जुट गए।
विज्ञापन
दिल्ली रेल मंडल के प्रवक्ता अजय माईकल के अनुसार यूपी जीआर के कांस्टेबल को भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड करने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया।