{"_id":"5c6ae752bdec2208b0010327","slug":"constable-suicide-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, विभाग में मचा हड़कंप
Mon, 18 Feb 2019 10:41 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के दानपुर में डिबाई फायर स्टेशन पर तैनात एक कास्ंटेबल का शव सोमवार शाम को उनके आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। जानकारी होने पर सीओ अग्निशमन जेपी सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया।
बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा-खानपुरा निवासी अंकित डागी (24) पुत्र देवेंद्र सिंह की डिबाई फायर सब स्टेशन पर तैनाती थी। बताया गया कि वह गत वर्ष अप्रैल माह से फायर सब स्टेशन पर कांस्टेबल पद पर तैनात था।
वह फायर स्टेशन परिसर में बनी आवासीय कालोनी पर अकेला रहता था। बताया गया कि प्रतिदिन की भांति उसने सोमवार सुबह छह बजे अपनी ड्यूटी समाप्त की। उसके बाद वह अपने आवास पर गया था।

एफएसओ हुसैन हैदर ने जानकरी दी कि शाम पांच बजे गिनती के लिये सभी कांस्टेबल एकत्र हुए थे, लेकिन, अंकित नहीं पहुंचा था। तब उसके आवास पर कांस्टेबल को भेजा गया। कांस्टेबल ने काफी देर दरवाजा खटखटाया लेकिन, काफी देर तक भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला।
जिसके बाद उपस्थित कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और सीढ़ी लगाकर खिड़की से शीशा तोड़कर अंदर देखा तो हतप्रभ रह गए। अंकित का शव फंदे से
लटका हुआ था।
पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है।