{"_id":"8eebb69e5ff549bc158282448d905c93","slug":"constable-crashed-by-a-speding-truck-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बैरियर पर हवलदार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बैरियर पर हवलदार को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 07 Jul 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में पुलिस नाके पर वाहन जांच के लिए रुकवाने के चक्कर में रविवार देर रात हवलदार की जान चली गई।
विज्ञापन
गुड़गांव-अलवर हाइवे पर भोंडसी स्थित पुलिस नाके पर पुलिसकर्मी ने गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक को बैरियर लगा रोका तो चालक ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। इससे वाहन बैरियर तोड़ते हुए हवलदार के ऊपर चढ़ गया।
वाहन की टक्कर व उसके साथ करीब पचास मीटर तक घिसटने से हवलदार मरणासन्न हो गया। उसे सहकर्मी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने घटना के बाद पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। भोंडसी थाने में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
चालक असलम उर्फ बबली निवासी फिरोजपुर झिरका ने नशा भी कर रखा था। सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विवेक शर्मा, एसपी सुरेंद्र सिंह बलवान सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बता दें कि हवलदार नरेंद्र पलवल के गांव चांदहट खुजवाड़ी का रहने वाला था। कमिश्नरी में कई वर्षों से तैनात था। एक साल से वह भोंडसी स्थित क्राइम ब्रांच के नाके पर ड्यूटी कर रहा था। ट्रक में बोरी व कबाड़ भरा हुआ था।