{"_id":"5e3622fe8ebc3e8d3f5203bb","slug":"congress-workers-protest-against-budget-by-playing-marbles-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंचे खेलकर किया बजट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंचे खेलकर किया बजट का विरोध
Sun, 02 Feb 2020 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Feb 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
विरोध के स्वर...
- फोटो : अमर उजाला
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम बजट 2020-2021 पेश होने के बाद 5 रायसीना रोड स्थित दफ्तर के बाहर अलग अंदाज में विरोध दर्ज कराया। महंगाई, जीएसटी और अर्थव्यवस्था के इर्दगिर्द कंचे खेलकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में ऐसा ही कंचे जैसा खेल चल रहा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने इसे देश की आर्थिक स्थिति से खिलवाड़ करार देते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई सहित कई और समस्याओं से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि यह बजट देश को धोखा देने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार, महंगाई पर नियंत्रण की तरफ ध्यान नहीं दिया गया, इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। कहा कि आज का युवा रोजगार को लेकर सबसे ज्यादा परेशान है।
विज्ञापन
आम बजट में दिल्ली के हकों की अनदेखी : सुभाष चोपड़ा
चुनावी सरगर्मियों में व्यस्त दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने केंद्रीय बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट निराशाजनक है। देश के साथ-साथ दिल्ली का विकास भी इससे प्रभावित होगा।
विज्ञापन
चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली की मूलभूत समस्याओं के समाधान और आधारभूत ढांचे में सुधार का इस बजट में जिक्र नहीं है। दिल्ली को केंद्र से मिलने वाली राशि को कम कर भाजपा ने दिल्ली की जनता के जायज हकों पर प्रहार किया है। भाजपा की केंद्र सरकार और आप के शासन में दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर और गैस चैंबर बन गया। दमघोंटू दिल्ली का पर्यावरण सुधारने के लिए इस बजट में कोई माकूल कदम नहीं उठाया गया।
दिल्ली की गरीब जनता के लिए, आवास की मजबूती के लिए और युवाओं को नौकरी देने की ओर ध्यान नहीं दिया गया। आयकर की दरों में कमी कर भी गुमराह किया गया है, क्योंकि आय कर में मिलने वाली छूट के विकल्प को सीमित कर दिया है।