फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress woman activist hand burnt while burning pm modi effigy

मोदी का पुतला फूंकने में खुद ही जल गई कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता

Wed, 08 Jun 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 04:51 PM IST
congress woman activist hand burnt while burning pm modi effigy
कांग्रेसी कार्यकर्ता का हाथ जला

गाजियाबाद में बुधवार को कांग्रेसियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाप प्रदर्शन करना और उनका पुतला फूंकना काफी महंगा पड़ गया। पुतला जलाते हुए एक महिला के हाथ पर पेट्रोल गिरने से उसके हाथ में आग लग गई।



दरअसल बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंक रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया।


गौरतलब है कि भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पुराने बस अड्डे से पैदल मार्च निकाल रहे थे वहीं उन्होंने पीएम मोदी के पुतले पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाने लगे। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता पर भी पेट्रोल गिर गया और आग लगाते वक्त उसके हाथ में आग लग गई।

विज्ञापन

केंद्र को ठहराया महंगाई के ल‌िए ज‌िम्मेदार

congress woman activist hand burnt while burning pm modi effigy
narendra modi - फोटो : ANI

हालांक‌ि यह आग बहुत ही मामूली थी और इसे तुरंत भुजा लिया गया। बता दें कि महिला भी साधारण रूप में हताहत हुई है। हादसे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

कसाना ने कहा कि पेट्रोलियम व खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य चीजों पर भी महंगाई की मार है। किसानों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed