फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress will expose lies of BJP and AAP in Delhi, Sheila Dikshit

आप की झूठ, भाजपा की फरेब का भंडाफोड़ करेगी कांग्रेस: शीला दीक्षित

Sun, 03 Mar 2019 11:47 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress will expose lies of BJP and AAP in Delhi, Sheila Dikshit
शीला दीक्षित - फोटो : ANI
कांग्रेस ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इंकार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में स्पष्ट रूप से कहा कि आप की हकीकत तो यह है कि भारी बहुमत की सरकार होने के बाद भी वह कांग्रेस से गठबंधन करने को बेचैन है।
विज्ञापन


पिछले चार साल में आप के दावों व वायदों की पोल खुल चुकी है। वे समझ गए हैं कि काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ सकती। शीला दीक्षित बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थीं। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हमें नापाक चालों से बचकर कांग्रेस का चुनाव अभियान सच्चाई और ईमानदारी के साथ चलाना है। आम आदमी पार्टी की झूठ व भाजपा की फरेब की नीतियों का भंडाफोड़ करना कांग्रेस के अभियान का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पर दिल्ली को बचाने और बनाने की जिम्मेदारी है। हमने अपने 15 वर्ष के शासन काल में मिलजुल कर दिल्ली को एक विश्व स्तरीय शहर बनाया था। पिछले चार साल से आप ने दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को दयनीय स्थिति में पहुंचा दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केवल जनता से वसूले टैक्स का पैसा स्वयं के प्रचार में लगा रहे हैं। दिल्ली की दीवारों पर लाखों पोस्टर चिपका कर दिल्ली को बदसूरत बना रहे हैं। 
 

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

शीला दीक्षित ने आरोप लगाया कि दिल्ली की तरफ से आंख मूंदकर बैठी है। केंद्र व राज्य सरकार आपस में नूरा कुश्ती कर रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में ही व्यस्त रहते हैं। हैरानी की बात है कि जब पूरा देश अपनी सशस्त्र सेनाओं के साथ खड़ा है, उनके पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है तब भाजपा व प्रधानमंत्री राजनीतिकरण करने में लगे है।

भाजपा इसमें भी कांग्रेस को कोसने के मौके तलाश कर रही है। शहीदों को श्रद्धांजलि देते वक्त भी प्रधानमंत्री के जेहन में कांग्रेस को नीचा दिखाने की प्रवृति साफ दिखाई देती है। दिल्ली के भाजपा सांसदों से भी दिल्लीवासी दुखी है। दिल्ली बीमारियों से ग्रस्त है तो इसकी जिम्मेवारी भाजपा की ही मानी जाएगी। 

भाजपा ने चौपट की देश की अर्थव्यवस्था : चाको
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। आज देश का नौजवान रोटी, रोजी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है, किसान मजदूर सब परेशान हैं। बूथ लेवल का कार्यकर्ता कांग्रेस रीढ़ है, हमें उसकी ओर ज्यादा ध्यान देना होगा।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोथिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोश और खरोस के साथ उठ खड़े होना चाहिए। आने वाले संसदीय चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed